कोई ठेका थोड़ी ले रखा, खाना अपने घर से ले आओ, जनपद सदस्य से बोले एसडीएम -केके गौर एसडीएम

ग्वालियर. जहां पूरा देश कोरोना वायरस की महामारी को रोकने के लिये गये लॉकडाउन में तमाम सारे सामाजिक संगठन दिन रात अपने पैसों से मदद कर रहे हैं वही दूसरी ओर भितरवार के एसडीएम केके गौर से जब खाने में कीड़े निकलने की शिकायत की गयी तो वह बोले कोई ठेका थोड़ी ले रखा हैं यह मामला भितरवार के गांव गोहिन्दा का है जब वहां जनपद सदस्य एकता तिवारी एसडीएम की जानकारी लाई। श्री गौर उनकी पूरी बात नहीं सुनते हुए दो टूक जबाव दे दिया है और बोले तुम अपने घर से मंगा लो, एसडीएम की इस बात से नाराज होकर इसकी शिकायत कलेक्टर कौशलेन्द्रे विक्रमसिंह से की।
क्या है पूरा मामला
भितरवार के गोहिन्दा पंचायत की जनपद सदस्य एकता तिवारी का कहना है कि उनके गांव में 11 लोगों को क्वारंटाइन मोहनगढ में किया गया है। उनके खाने पिछले दिनों कीड़े निकले थे जब इसकी खबर गांव वालों ने मुझे दी तो मैंने इसकी सूचना भितरवार एसडीएम केके गौर को दी तो उन्होंने कहा कि तुम अपने घर से खाना ले आओ और पूरी बात न सुनते हुए उन्होंने मेरा फोन काट दिया। इस संबंध में ग्वालियर कलेक्टर से करने वाली हूं कि जनप्रतिनिधियों के साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है तो वहीं इस मामले में भितरवार एसडीएम का कहना है कि हमारे यहां भितरवार और मोहनगढ़ में 2 क्वारंटाइन सेन्टर है । जिन जनपद सदस्य की आप बात कर रहे है वह खनन के मामले में लिप्त है हमारे यहां ऑफिस से उनके पति के खिलाफ 4.50 करोड़ तक के जुर्माने हुए है। जो खाने में कीड़े निकल की बातकी जा रही हैतो खाना स्व सहायता समूह द्वारा दिया जा रहा है किसी सब्जी में कीडा आ गया होगा जिसे हमने फिकवा दिया था। मेरे कहने का मतलब ऐसा नहीं था जैसा बताया जा रहा है वह लोग गांव के ही वह अपने घर से खाना मंगा सकते हैं ऐसी कोई बाध्यता नहीं है। हमने तो एहतियात के तौर पर क्वारंटाइन किया गया है क्योंकि यह लोग बाहर से आये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *