पाकिस्तान ने पीओके, गिलगित-बाल्टिस्तान को भारत का हिस्सा माना, भारत के नक्शे में भी दिखाया
नई दिल्ली. पाकिस्तान ने अपने नक्शे में संपूर्ण जम्मू कश्मीर को भारत का हिस्सा माना है इसके तहत कोरोना संक्रमण की जानकारी के लिए बनाई गई पाकिस्तान की सरकारी वेबसाइट पर जो नक्श जारी किया गया है उसमें पाकिस्तान अधिकृत यानी पीओके को भारत का हिस्सा दिखाया गया है। यानी नक्शे मे जिस हिस्से पर पाकिस्तान ने कब्जा कर रखा है उसको भारत के नक्शे में रूप में दिखाया गया है।
पीओके को भी भारत में शामिल करने की मांग उठ रही
जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने इसे बदल दिया है लेकिन अब तक इसके स्क्रीनशॉट लिए जा चुके थे। वैसे भी पिछले साल 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद पीओके को भी भारत में शामिल करने की मांग उठ रही है। सरकार ने भी स्पष्ट रूप से कहा कि वह पीओके को भारत का हिस्सा मानती है और संपूर्ण जम्मू कश्मीर भारत का हिस्सा है। यहां तक कि 8 मई को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि डीडी न्यूज के मौसम बुलेटिन में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के मीरपुर, मुजफ्फराबाद और गिलगित के तापमान और मौसम की रिपोर्ट प्रसारित करेंगें इस घोषणा के एक दिन पहले भारत के मौसम विभाग ने कहा था कि यह शहर भारत का हिस्सा है और यही वजह है कि वे अपने मौसम बुलेटिन में इन स्थानों के मौसम का अपडेट देंगे।
