टिकट बुकिंग शुरू, ऑनलाईन ही नहीं, रेलवे स्टेशन काउंटर से मिलेंगे टिकट
नई दिल्ली. आखिरकार केन्द्र सरकार ने लॉकडाउन ने रियायत देना शुरू कर दिया है। भारतीय रेलवे ने 1 जून से 200 से अधिक ट्रेन चलाने का ऐलान किया है, लेकिन इससे अभी अच्छी बात यह है कि अब आप ऑनलाइन के साथ ही रेलवे स्टेशन से काउंटर से भी टिकट खरीद सकेंगे।
जल्द शुरू की जायेगी सेवा
केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया है कि आम लोगों कोबहुत जल्द रेलवे स्टेशन के काउंटर से भी टिकट मिल पायेगें। इसके लिये रेलवस विभाग की टीम सुरक्षा के सभी इंतजामों की समीक्षा कर रही है। एक बार सभी इंतजाम सही पाने के बाद आम लोगों के लिये टिकट काउंटर ओपन कर दिये जायेंगे। रेलमंत्री ने उम्मीद जताईकि अगले 1-2 दिनों के अन्दर काउंटर से टिकट खरीदने की सेवा बहोल हो सकेगी।
एक माह पूर्व टिकट बुक करा सकेंगे
भारतीय रेलवे की ओर से किये ट्वीट के अनुसार 1 जून से चलने वाली ट्रेनों की बुकिंग 21 मई की सुबह से शुरू हो चुकी है इन रेलों का एडवांस रिजर्वेशन पीरियड 30 दिन का होगा। यानी कि आप 1 महीने पूर्व टिकट बुक करा सकते हैं। ट्रेन में हर क्लास का किराया सामान्य किराया होगा जो ऐसी मेल/एक्सप्रेस/जनशताब्दी टाईप ट्रेनों में होता है। इन ट्रेनों में एसी और नॉन एसी दोनों तरह के कोच होंगे। यानी का इनका कम्पोजिशन रेगुलर ट्रेन की तरह से होगा।
