सभी बाजार खुलेंगे-एक-एक साइड बाजार खोलने का सुझाव भोपाल से शासन ने निरस्त किया, रविवार सब कुछ बंद

ग्वालियर. लॉकडाउन-4 में ग्रीन जोन में आए ग्वालियर के लिए आखिरकार राहत भरा आदेश जारी किया गया। एक-एक साइड बाजार को खोलने के साथ सुझावों वाला प्लान जो भोपाल भेजा गया था उसे शासन ने निरस्त कर दिया है। यही कारण है कि जिला प्रशासन ने ग्रीन जोन की गाइडलाइन को अपनाते हुए विस्तृत आदेश जारी कर दिया है।
शारीरिक दूरी का पालन नहीं तो तत्काल कार्रवाई होगी
इस आदेश के तहत शहर के सभी बाजारों को सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खोला जाएगा और रविवार को सब कुछ बंद रहेगा। वहीं आमजन से जुड़ी जरूरतों की चीजों के लिए समय निर्धारित किया गया है। बाजारों में भीड़ नियंत्रण के लिए दुकानदारों को निर्देशित किया है कि अगर शारीरिक दूरी का पालन नहीं हुआ जो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। शाम 7 बजे के बाद से सुबह 7 बजे तक घरों से निकलना प्रतिबंधित रहेगा। इसे प्रशासन कर्फ्यू मोड पर पालन कराएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *