25 मई से घरेलू उड़ानें शुरू- नागरिक उड्डयन मंत्री
नई दिल्ली. कोरोना संकट के कारण देश में दो महीने के लॉकडाउन के बाद 25 मई से घरेलू उड़ानें एक बार फिर से शुरू होंगी नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह घोषणा करते हुए सभी एयरपोर्ट और एयरलाइनों को तैयार रहने को कहा है। सरकार के इस फैसले से पिछले दो महीने से लॉकडाउन में फंसे लोगों को बड़ी राहत मिली है।
सभी एयरपोर्ट व एयरलाइनों को तैयार रहने को कहा
नागरिक उड्डन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि घरेलू नियमित कमर्शियल उड़ानें 25 मई से शुरू हो जाएंगी इसके लिए सभी एयरपोर्ट और एयरलाइनों को तैयार रहने को कहा गया है फिलहाल सीमित उडानों को ही इजाजत दी जा सकती है।
आज से शुरू होगी ट्रेनों की ऑनलाइन बुकिंग
रेलवे ने 1 जून से चलने वाली 100 जोड़ी यात्री ट्रेनों की सूची जारी कर दी है इनके लिए टिकट की बुकिंग गुरूवार सुबह 10 से शुरू होगी। टिकट की बुकिंग केवल आईआरसीटीसी के वेबसाइट या एप से ही होगी।
