नगरनिगम के इंकार करने पर 2.30 घंटे की देरी से तहसीलदार शिवानी पांडे की पहल पर हुआ अंतिम संस्कार

ग्वालियर. एक महिला की जेएएच में नैचुरल डेथ हुई और उसके बेटे ने कहा कि महज 2 से 4 घंटे में उसकी मां की जांच रिपोर्ट आ जायेगी लेकिन जिला प्रशासन मानने को तैयार नहीं था उसने कहा कि मेरी मां की जांच रिपोर्ट अगर पॉजिटिव आती है तो ठीक में यहीं अंतिम संस्कार कर दूंगा । इसके बाद नगरनिगम ने बॉडी उठाने से इंकार कर दिया। लक्ष्मीगंज स्थित मुक्तिधाम में 2.30 घंटे तक एम्बूलेंस में महिला मृतका का शरीर रखा रहा।
तहसीलदार शिवानी पांडे की पहल पर हुआ अंतिम संस्कार
लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में उसका बेटा 2.30 पीपीई किट पहनकर रोता रहा उसकी कोई सुध लेने वाला नहीं था जिसका इलाका था वह जिला प्रशासन का अधिकारी आने को तैयार नहीं था अंत में जिस इंसीडेंट कमाण्डर शिवानी पांडे का क्षेत्र हीं नहीं था वह लेकिन वह मानवीय पहलू को ध्यान में रखकर सारी क्षेत्र की सीमायें तोड़कर लक्ष्मीगंज श्मशान घाट पहुंची और उस बेटे की मां का अंतिम संस्कार कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *