महातूफान अम्फान से बंगाल में 10 से 12 और ओडिशा में 2 की मौत

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि महातूफान अम्फान की वजह से अभी तक राज्य में 10 से 12 लोगों की मौत हो गयी है। सीएम ने कहा है कि उत्तर, दक्षिण 24 परगना में तूफान ने सबसे अधिक तबाही मचाई है। कोलकाता में भी भारी नुकसान हुआ है। सचिवालय को बड़ा नुकसान पहुंचा है।  कम्युनिकेशन प्रभावित हुआ है और लोगों की जान गयी है।
कई जगहों पर बिजली के खम्भे भी गिर गये हैं। बहुत कुछ बर्बाद हो गया है। यह सैकड़ों करोड़ों रूपयों का नुकसान है। इस प्राकृतिक आपदा से बंगाल को भारी नुकसान हुआ है और इससे मुझे भी तकलीफ हो रही हैं। मैं केन्द्र सरकार से आग्रह करूंगी कि इसे राजनीतिक रूप से न देखकर हमारी मदद करें और मैं बंगाल की जनता से आग्रह करूंगी िकवह रातस् कैम्पों से बाहर न निकलें क्यों कि यह सुरक्षित नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *