सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना किया, कश्मीर में आतंकवादियों ने बदले ठिकाने

जम्मू कश्मीर. दक्षिण कश्मीर से कुछ आतंकवादियों ने पीर पंजाल के दक्षिण में किश्तवाड के जंगलों का रूख किया है। वहीं इस जानकारी ने सुरक्षा एजेंसियों को और भी चौकन्ना कर दिया है कि दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाबलों के दबाव से परेशान आतंकवादी अब अपना इलाका और रणनीति दोनों बदल रहे है। पीर पंजाल के दक्षिण के डोड़ा और किश्तवाड जिलों में पिछले एक दशक से आतंकवादियों का सफाया हो गया था लेकिन पिछले 2 सालों से यहां आतंकवाद को दोबारा पैदा करने की कोशिश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार अनंतनाग का आतंकवादी अशरफ मौलवी अपने कुछ साथियों के साथ किश्तवाड़ पहुंचा है इसको पाकिस्तान से इस इलाके में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों को संगठित करने और नई भर्ती के आदेश मिले है। डोड़ा और किश्तवाड में पिछले दो सालों से आतंकवाद की कई घटनाएं हुई है। 4 दिन पहले 17 मई को सुरक्षाबलों ने डोड़ा में पुलवामा के रहने वाले हिजबुल आतंकवादी ताहिर अहमद भट को मार गिराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *