Latestराज्यराष्ट्रीय

GWALIOR में जयविलास पैलेस में हंगामा,पैलेस में घूमने आई महिला ने खुद को महारानी बता सुरक्षाकर्मियों को पीटा, FIR दर्ज

ग्वालियर. ग्वालियर के जय विलास पैलेस में एक महिला ने जमकर हंगामा किया। लखनऊ उत्तर प्रदेश से पैलेस घूमने आई महिला खुद को महारानी बताने लगी। सुरक्षाकर्मियों ने बाहर जाने को कहा तो उसने उन पर हमला कर दिया। उसने एक सुरक्षाकर्मी को मारा, जबकि दूसरे की अंगुली काट ली। बीच-बचाव करने आई महिलाकर्मी काे नोच लिया। घायल सुरक्षाकर्मियों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर महिला को हिरासत में ले लिया है।

यह है पूरा मामला
सिंधिया राजघराने का महल जय विलास पैलेस में सोमवार को एक महिला घुस आई थी। उसने खुद को महारानी बताया। कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिला नहीं मानी। उल्टा कर्मचारियों पर हमला कर दिया। जय विलास पैलेस के कर्मचारी राजेश आनंद पुत्र उत्तम प्रकाश की अंगुली काट ली। राजेश को बचाने आए अन्य कर्मचारी मयंक को पीठ में घूंसा मारा, इसके अलावा महिला कर्मचारी छाया कंठाले काे नोच लिया। सूचना पर झांसी रोड थाना पुलिस जय विलास पैलेस पहुंची और महिला को हिरासत में लिया।

लखनऊ की रहने वाली है महिला
एएसपी शहर मृखांगी डेका का कहना है कि पकड़ी गई महिला प्रियंका श्रीवास्तव, लखनऊ उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। वह घूमने के लिए ग्वालियर आई थी। उसने जय विलास पैलेस में खुद को महारानी कहते हुए हंगामा क्यों किया, उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet matbet matbet giriş egebet perabet madridbet betpas maximcasino pashagaming pashagaming nakitbahis egebet mavibet imajbet casibom jokerbet meritbet perabet