कोरोना वायरस लॉकडाउन से दुनियाभर में 17 प्रतिशत कार्बन की गिरावट हुई

नई दिल्ली. कोरोना वायरस लॉकडाउन से दुनिया भर में कार्बन की मात्रा में करीब 17 प्रतिशत की गिरावट हुई है। जानकानरी के अनुसार वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन का बेहतरीन परिणाम सामने आया है। पिछले महीने दुनियाभर में कार्बन डाइ ऑक्साइड के उत्सर्जन में 17 प्रतिशत तक की कमी आई है। खास बात यह है कि यह द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से कार्बन उत्सर्जन में सबसे बड़ी गिरावट है।
प्रदूषण का स्तर कम हो रहा
वैज्ञानिकों का मानना है कि इससे जनजीवन सामान्य होगा। वैज्ञानिकों के अनुसार बेशक जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में प्रदूषण में थोड़े समय के लिए कमी आई है हालांकि यह कमी समुद्र में एक बूंद के समान होगी। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के दौरान कार्बन डाइ ऑक्साइड उत्सर्जन के अध्ययन में वैज्ञानिकों की टीम ने आकलन किया कि प्रदूषण का स्तर कम हो रहा है। इस साल यह 4 से 7 प्रतिशत के बीच रहेगा जो कि बीते साल की तुलना में कम है।
भारत व यूरोप ने 26 और 27 प्रतिशत तक की कटौती की
वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर दुनियाभर में पूरे साल लॉकडाउन घोषित रहता है तो प्रदूषण के स्तर में सात प्रतिशत तक की कमी आएगी। जानकारी के अनुसार अप्रैल महीने में केवल एक सप्ताह में ही अमेरिका ने अपने कार्बन डाइ ऑक्साइड उत्सर्जन के स्तर में एक तिहाई की कमी की है। विश्व के सबसे बड़े कार्बन उत्सर्जक चीन ने फरवरी में कार्बन प्रदूषण में करीब एक चौथाई तक कटौती की जबकि भारत और यूरोप ने 26 और 27 प्रतिशत तक की कटौती की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *