अम्फान 165 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तट से टकरायेगा

भुवनेश्वर/कोलकाता. चक्रवात अम्फान अत्यंत तेज तूफान में बदल गया है ओडिशा के चांदीपुर में तेज वर्षा हो रही है और पारादीप में हवा 102 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, यह दोपहर बाद सुन्दरवन के पास (पश्चिम बंगाल और बंगलादेश के बीच) 155 से लेकर 165 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार के साथ तट से टकरायेगा। अभी यह पश्चिम बंगाल के दिघा से 125 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्ण में मौजूद हैं। टकराने के बीच तटीय क्षेत्रों में 158 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवायें चल सकती है। कोलकाता एयरपोर्ट को एहतियात गुरूवार की सुबह 5 बजे तक के लिये बन्द कर दिया
गया है।
तेजी से बढ़ रही हवा की रफ्तार
पश्चिम बंगाल के दिघा में मंगलवार को तेज हवाओं के साथ वर्षा हुई है। वहीं, कोलकाता में ती तेज वर्षा और हवायें चलीं। बुधवार को पारादीप में हवा की रफ्तार 102 किमी प्रतिघंटा, चांदबाली में 74 किमी प्रतिघंटा, भुवनेश्वर में 37 किमी प्रतिघंटा, बालासोर में 61 किमी प्रतिघंटा और पुरी में 61 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *