सब इंस्पेक्टर हेमेन्द्र राजपूत सहित आरक्षक कैलाश सिंह लाइन अटैच

ग्वालियर. मंगलवार को ग्वालियर शिवपुरी सीमा के बनियानी चैक पोस्ट पर लोहपीटा सूरज अपनी बीमार सांस को देखने के लिये जा रहा था वहीं, पुलिस से विवाद हो गया तो पुलिस ने सूरज और पत्नी के साथ मारपीट की थी जिसमें हाथ में फ्रैक्चर हो गया था तो लोहापीटा समाज ने एफआईआर दर्ज करने की मांग को थाने का घेराव किया था जिस पर से दो अज्ञात पुलिस कर्मियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया था। आज उसी क्रम में एसपी नवनीत भसीन ने दोएसआई हेमेन्द्र राजपूत सहित आरक्षक कैलाशसिंह लाइन अटैच कर दिया है।
दो अज्ञात पुलिस कर्मियों पर मामला दर्ज
टीआई केडी सिंह ने बताया कि सूरज लोहपीटा चकमियां बनियान चैकपोस्ट शिवपुरी की ओर जाने के लिये बनाया गया था सूरज लोहपीटा से चैकिंग को लेकर पुलिस से विवाद हो गया पुलिस कर्मियों ने मारपीट दिया इसमें सूरज को चोंट आई है इस संबंध दो अज्ञात पुलिस कर्मियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
केडी सिंह,  टीआई,  भितरवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *