डॉ. हर्षवर्द्धन को डब्ल्यूएचओ में मिली बड़ी जिम्मेदारी, 22 मई को संभालेंगे पदभार

नई दिल्ली. कोरोना संकट के दौर में देशभर में स्वास्थ्य की व्चवस्थाओं का जिम्मेदारी संभाल रहे केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के 34 सदस्यीय एक्जीक्यूटिव बोर्ड के अगले चेयरमैन होंगे। अधिकारियों ने बताया कि डॉ. हर्षवर्द्धन 22 मई को पदभार संभालेंगे। वह जापान के डॉ. हिरोकी नकतानी का स्थान लेंगे।
194 देशों की वर्ल्ड हेल्थ असेंबली में मंगलवार को भारत की ओर से दाखिल हर्षवर्द्धन के नाम पर का निर्विरोध चयन किया गया है। इससे डब्ल्यूएचओ के साउथ ईस्ट एशिया ग्रुप ने 3 वर्ष के लिये भारत को बोर्ड मेम्बरर्स में शामिल करने पर सहमति जताई थी।

भारत के पास चेयरमैन पद एक साल तक रहेगा
अधिकारियों के मुताबिक, 22 मई को एग्जीक्यूटिव बोर्ड की बैठक होनी है। इसमें हर्षवर्धन का चुना जाना तय है। बोर्ड के चेयरमैन का पद कई देशों के अलग-अलग ग्रुप में एक-एक साल के हिसाब से दिया जाता है। पिछले साल तय हुआ था कि अगले एक साल के लिए यह पद भारत के पास रहेगा। हर्षवर्धन एग्जीक्यूटिव बोर्ड की मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे। यह मीटिंग साल में दो बार होती है। पहली जनवरी और दूसरी मई के आखिर में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *