कोरोना की वजह से 6 करोड़ लोग भयानक गरीबी के दल में फंसेंगे
वॉशिंगटन. विश्वबैंक ने मंगलवार को कहा है कि कोरोना वायरस की महामारी की वजह से दुनियाभर में 6 करोड़ लोग निपट गरीबी के दलदल में फंसेंगे। इस वैश्विक निकाय ने इस वैश्विक संकट से उभरने के अभियान के तहत 100 विकासशील देशों को 160 अरब डॉलर की सहायता देने की घोषणा की है यह पूरी सहायता 15 महीने की अवधि में दी जायेगी।
विश्वबैंक के अध्यक्ष डेविड मालपॉस ने एक कॉफ्रेंस हॉल में संवाददाताओं को बताया इस महामारी और विकसिल अर्थव्यवस्थाओं के बंद होने से 6 करोड़ से अधिक लोग गरीबी की दलदल में फंस जायेंगे। हाल के दिनों मेंगरीबी उन्मूलन की दिशा में हमने जो प्रगति की है। उसमें से बहुत कुछ खत्म हो जायेगा।
उन्होंने कहा है कि विश्वबैंक समूह ने तेजी से कदम उठाया है और 100 देशें में आपात सहायता अभियान शुरू किया है। इसमें अन्य दानदाताओं के कार्यक्रम को तेजी से आगे बढ़ाने की अनुमति होती है। उन्होंने कहा है कि 160 अरब डॉलर की राशि 15 माह में दी जायेगी।
