अमेरिका में वैक्सिन का रिजल्ट पॉजिटिव, 8 लोगों पर ट्रायल, नतीजा सकारात्मक आया, शेयर बाजार में उछाल

नई दिल्ली. अमेरिका में एक वैक्सिन के पॉजिटिव रिजल्ट सामने आने के बाद लोगों की उम्मीद बढ़ गई है। दवा कंपनी मॉडर्ना ने कहा कि 8 लोगों को ट्रायल के दौरान वैक्सिन की खुराक दी गई जिसका नतीजा सकारात्मक आया। अमेरिकी की यह पहली वैक्सिन है जिसका टेस्ट लोगों पर किया गया था।
दूसरे फेज में 600 लोगों पर वैक्सिन का ट्रायल
जानकारी के अनुसार मार्च के शुरूआत में 8 लोगों को वैक्सिन की खुराक दी गई थी और सभी लोगों को वैक्सिन के दो डोज दिए गए थे। वहीं दवा कंपनी का कहना है कि वैक्सिन सुरक्षित मालूम पड़ती है और वायरस के खिलाफ इम्यून रेस्पांस पैदा करती नजर आती है। कंपनी के इस दावे के बाद शेयर बाजार में उसके स्टॉक के दाम में काफी उछाल देखने को मिला है। कंपनी का कहना है कि दूसरे फेज में वह 600 लोगों पर वैक्सिन का ट्रायल करने जा रही है जबकि जुलाई से वैक्सिन की टेस्टिंग का तीसरा फेज शुरू होगा जिसमें हजारों लोगों को शामिल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *