2 चरणों में खुलेंगी सभी दुकानें, प्रशासनिक अधिकारी शाम को करेंगे गाइड लाइन जारी
ग्वालियर. राज्य सरकार की नई गाइड लाइन के अनुसार शहर अब ग्रीन जोन में है इसी वजह से बुधवार से पूरा बाजार खुल सकेगा। बाजार में रौनक बढ़ जाएगी वहीं शहर के प्रमुख बाजारों के शटर सफाई के लिए अभी खुलवाए गए थे जो कुछ ही घंटों बाद डाउन हो गए। प्रशासन द्वारा आज अगर गाइड लाइन जारी कर देगा जिससे कल से दुकानों के शटर खुल जाएंगे। प्रशासनिक जानकारों से मिली जानकारी के अनुसार बाजार को दो चरणों में खुलवाया जाएगा। पहले चरण में जरूरत का सामान और दूसरे चरण में पकड़ा, सोना-चांदी की दुकानें खुलेंगी। नई गाइड लाइन के अनुसार एक दिन दायीं ओर तो दूसरे दिन बायीं ओर की दुकानें खुलेंगी जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके और भीड़-भाड़ न हो।
होटल, रेस्टोरेंट व ढावे होम डिलीवरी ही कर सकेगे
होटल, रेस्टोरेंट और ढावे भी खुल सकेंगे लेकिन शर्त यह रहेगी कि वे अपने यहां लोगों को भोजन नहीं करा सकेगें केवल होम डिलीवरी ही कर सकेगे। दुकानों के संचालन के दौरान ग्राहकों के अलावा दुकानदारों को भी तय शर्तों का पूरी तरह पालन करना होगा। ऐसा नहीं होने पर जिला प्रशासन अनुमति निरस्त कर दुाकनें बंद करा सकेगा।
गृहमंत्री से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की
व्यापारियों की शीर्ष संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय गोयल, मानसेवी सचिव प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा हो गई है और दो चरणों में बाजार खोलने के लिए प्रस्ताव दिया है जिस पर लगभग अनुमति मिल गई है। कैट के मध्यप्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने बताया कि प्रदेश सरकार के गृह मंत्री से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की गई थी और स्थानीय अधिकारियों से भी चर्चा कर पूर ब्लू प्रिंट तैयार करके दे दिया है जिस पर आज शाम तक सील लग जाएगी।
