लॉकडाउन-4 का आगाज, छूट मिलते ही दौड़ा ग्वालियर
ग्वालियर. लॉकडाउन फेज-3 की समाप्ति और लॉकडाउन 4 का आगाज हुए अभी महज कुछ ही घंटे हुए है इस बीच कोई नई एडवायजरी कलेक्टर द्वारा जारी नहीं की गई है लेकिन मंगलवार की सुबह से शहर के तमाम बाजारों और सड़कों पर भीड़ उमड़ रही है उसे देखकर यही लगता है कि लोग कोरोना के भय से मुक्त हो चुके है और एक बार फिर जनजीवन सामान्य दिनों की तरह पटरी पर आ गया है। जब प्रशासनिक स्तर पर भी ढिलाई दिखी तो फिर वह दुकानदार भी अपनी दुकानें खोलकर सुबह से बैठ गए जिन्हें अब तक के लॉकडाउन पीरियड में भी रियायत मिली ही नही। ऐसे में लोग अब कहां मानने वाले है।
जिला स्तर पर इसकी जिम्मेदारी कलेक्टर पर
शहर के कई बाजार ऐसे है जहां दुकानों के ताले लॉकडाउन के साथ ही लॉक हो गए थे और आज तक इन्हें खोलने की परमीशन नहीं मिली। यह दुकानदार कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर से गुहार भी लगा आए लेकिन इन्हें परमीशन नहीं मिली। इसके बाद यह भी शांत बैठ गए मौका मिलने पर गुपचुप प्रशासनिक आदेश में सेंध भी लगानी चाही लेकिन सफल नहीं हो सके अब जबकि फेज-3 की समयसीमा खत्म हुई और प्रशासनिक व पुलिस व्यवस्था में कसावट नहीं दिखी तो फिर वह मंगलवार सुबह से दुकान खोलकर बैठ गए हालांकि केंन्द्र सरकार ने लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाया है लेकिन अब आगे जो कूछ होना है इसके लिए प्रदेश सरकार के पाले में गेंद डाल दी है और आगे के निर्णय प्रदेश सरकारों को लेना है और जिला स्तर पर इसकी जिम्मेदारी कलेक्टर पर है।
महाराज बाड़ा व गुमटियों में पान बेचने वाले ने अपनी दुकानें खोली
पान की दुकानें भले ही बंद हो और तम्बाकू पर प्रतिबंध लगा हो लेकिन पान की कुछ दुकानों के शटर खुल रहे है और कारोबारी अपने ग्राहकों को पाल उपलब्ध करा रहे है। महाराज बाड़ा व गुमटियों में पान बेचने वाले ने अपनी दुकानें खोल ली है और लोगों का मुंह कत्थे, चूने से लाल करा रहे है।
