पड़ाव थाने पर राशन नहीं मिलने पर किया चक्काजाम

ग्वालियर. कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये लॉकडाउन में राशन के लिये परेशान हो रहे नागरिकों ने पडाव थाने के सामने चक्काजाम कर दिया, पुलिस मामले को सुलझाने की लिये काफी मशक्कत की इसके बाद नागरिकों को समझाया जिससे वह मान गये और उन्होंने चक्काजाम हटा लिया है। कन्ट्रोल संचालक ने सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए राशन वितरण के लिये तैयार हो गया है। यह चक्काजाम 10 -15 मिनट ही चल पाया पुलिस के समझाने के बाद सभी नागरिक पुलिस की बात सहमत नजर आये।
इसके बाद चक्काजाम कर रहे नागरिक अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के लिये रवाना हो गये वहां पर एडीएम के सामने अपनी मांग रखी, एडीएम ने बताया कि आप लोग तो राशन के लिये पात्र नहीं हैं तो इसके बाद वह ज्ञापन सौंप वापिस लौट गये।
समझाने पर चक्काजाम हटा लिया था
25-30 लोग राशन नहीं मिलने पर चक्काजाम कर रहे थे उन्हें बताया कि यह मामला कलेक्ट्रेट के अधिकारी सुनेंगे और वह इस बात से सहमत होकर कलेक्ट्रेट में एडीएम से मिलने के लिये चले गये थे।
सत्येन्द्र तोमर, एएसपी, ग्वालियर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *