देर रात से जारी एनकाउंटर में सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया

जम्मू कश्मीर. जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। देर रात से जारी एनकाउंटर में सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया। ये मुठभेड़ श्रीनगर के कानीमजार नावाकदाल एरिया में हो रही थी। मुठभेड़ के बाद सेना को आतंकियों के पास से कुछ हथियार और गोला-बारूद मिले है।

जम्मू कश्मीर पुलिस और सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स ने मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। ये जानकारी कश्मीर जोन की पुलिस ने दी है। जानकारी के अनुसार सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों के छुपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद आतंकियों ने पहले सुरक्षाबलों पर फायरिंग की उसके बाद भारतीय सेना आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने में जुट गई। दोनों आतंकी रिहाइशी इलाके में छिपे हुए थे इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और इलाके में मोबाइल और इंटरनेट सर्विस बंद करने के बाद सेना ने दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *