कोरोना के दौरान तूफान चक्रवात अम्फान के 18 मई तक ओडिशा बंगला से टकराने की संभावना, ट्रेने रोकने की मांग

भुवनेश्वर. बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अम्फान आगामी 2 दिनों में विकराल रूप ले सकता है। इसके ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट से टकराने की आशंका है। तूफान के खतरे के मद्देनगर ओडिशा सरकार ने 12 तटीय जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, साथ ही केन्द्र सरकार से कहा है कि लॉकडाउन की वजह से फंसे मजदूरों को घर भेजने के लिये चलाई जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को अगले 3 से 4 दिन ओडिशा से पहले ही रोक दिया जाये।
सीएम नवीन पटनायक ने शनिवार को कलेक्टरों के साथ वीडिया कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से तूफान से निपटने पर बात की। ओडिशा आपदा राहत बल (ओडीआरएफ) एनडीआरएफ और दमकल विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिये हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी मेंबना कम दबाव का क्षेत्र बना था, जो धीरे धीरे चक्रवात में बदलने लगा हैं। चक्रवात 17 मई से बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम में पं. बंगाल और उत्तरी ओडिशा के टि की ओर बढ़ेगा। आगामी 12 घटों में यानी रविवार की दोपहर तक यह गंभीर और सोमवार की सुबह तक अतिगंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना हैं।
115 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा
मौसम विभाग की ओर से मछुआरों को 18 से 21 तारीख के बीच ओडिशा और बंगाल के तटों से समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गयी है। जो फिलहाल समुद्र में हैं उन्हें भी 17 मई तक तट पर लौटने के लिये कहा गया है। आशंका जताई जा रही है कि चक्रवात के दौराना हवाओं की गति 115 किमी प्रति घंटे तक होने की संभावना हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *