यूनाइटेड स्टेट अपने दोस्त भारत को वेंटिलेटर दान करेगा- राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
नई दिल्ली. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मुझे ये कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि यूनाइटेड स्टेट अपने दोस्त भारत को वेंटिलेटर दान करेगा। हम इस महामारी के दौरान भारत और पीएम मोदी के साथ खड़े है। हम टीके को विकसित करने पर भी सहयोग कर रहे है और हम मिलकर इस ना दिखने वाले दुश्मन को हरा देंगे।
इस साल के अंत तक टीका विकसित होने की संभावना
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ये भी कहा कि इस साल के अंत तक कोविड-19 का टीका विकसित होने की संभावना है और मैं कुछ ही समय पहले भारत से लौटा हूं और हम भारत के साथ मिल कर काम कर रहे है। अमेरिका में भारतीय बहुत बड़ी संख्या में है और आप जिन लोगों के बारे में बात कर रहे है उनमे से कई लोग टीका विकसित करने में जुटे हुए है। वहीं वैज्ञानिक और अनुसंधानकर्ता. ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना बहुत अच्छा मित्र भी बताया।
इस बीच अमेरिका के राष्ट्रवति डोनाल्ड ट्रंप ने उम्मीद जताई कि इस साल के अंत तक या उससे कुछ समय बाद कोरोना वायरस का टीका बाजार में उपलब्ध हो सकता है। ट्रंप की ओर से वायरस के मामलों के लिए प्रशासन में नियुक्त किए गए एक पूर्व दवा कार्यकारी मोनसेप स्लोई ने कहा कि हमारा प्रयास वर्ष 2020 के अंत तक टीका तैयार करने का है।
