ग्रीन जोन में मिल सकती है पूरा शहर खुलेगा
नई दिल्ली. कोरोना के प्रसार की गति को कम करने के लक्ष्य के साथ लागू देशव्यापी लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को समाप्त हो रहा है। इस बात के स्पष्ट संकेत हैं कि लॉकडाउन इसके बाद भी जारी रहेगा। मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि लॉकडाउन अभी पूरी तरह नहीं हटेगा हालांकि उन्होंने चौथे चरण में ज्यादा छूट के संकेत भी दिए है
ग्रीन जोन को पूरी तरह खोलने का फैसला लिया जा सकता है
अधिकारियों के अनुसार सोमवार यानी 18 मई से शुरू होने जा रहे चौथे चरण में ग्रीन जोन को पूरी तरह खोलने का फैसला लिया जा सकता है। इस चरण में हॉटस्पॉट तय करने का अधिकार राज्यों को मिलने की उम्मीद है हालांकि शरीरिक दूरी का पालन करना और मास्क लगाने जैसे प्रावधान सभी के लिए अनिवार्य रहेंगे। गाइडलाइन जारी होने से पहले गृहमंत्री अमित शाह ने नॉर्थ ब्लॉक स्थित अपने कार्यालय में करीब 5 घंटे मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की।
ऑरेंज जोन में भी बहुत कम पावंदियां रहेंगी
अधिकारियों का कहना है कि अलग चरण में ऑरेंज जोन में भी बहुत कम पावंदियां रहेंगी। रेड जोन में भी कंटेनमेंट एरिया में ही सख्ती रखी जाएगी।
