ग्वालियर में एक साथ 12 पॉजिटिव मिले, डबरा निवासी पॉजिटिव मृतक परिवार के 5 लोग भी संक्रमित

ग्वालियर. शुक्रवार को पहली बार एक साथ ग्वालियर  में 12 मरीज पॉजिटिव मिले है। इसमें डबरा के कोरोना पॉजिटिव मृतक गंगाराम रोहिरा के परिवार के सदस्य भी शामिल है इसके अलावा जम्हार गांव के पति और पत्नी शामिल है। एक 11 साल का सूरो गांव का बच्चा भी है वहीं भिंड में 4, मुरैना में एक केस मिला है। भिंड में मिले चारों मरीज गोहद के है। अब ग्वालियर-चंबल संभाग के कुल 109 केस हो गए है जबकि ग्वालियर में इनकी संख्या 55 पहुंच गई है। इसमें से 11 स्वस्थ होकर घर जा चुके है जबकि एक की मौत हो चुकी है।
पॉजिटिव मृतक 76 वर्षीय गंगाराम के 5 परिजन भी शामिल
जीआर मेडिकल कॉलेज की वॉयरोलॉजी लैब में 425 सैंपल की जांच हुई है। इसमें से 12 पॉजिटिव पाए गए है। वहीं कोरोना पॉजिटिव मृतक 76 वर्षीय गंगाराम के 5 परिजन भी शामिल है। 12 मई को कोरोना से मौत की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने परिवार के सदस्यों की भी सैंपलिंग कराई थी। मृतक की 70 वर्षीय पत्नी, 54 वर्षीय बेटा, 47 वर्षीय बहू, 20 वर्षीय नातिन एवं 42 वर्षीय पडोस में रहने वाली रिश्तेदार कोरोना पॉजिटिव पाई गई है इसके अलावा भितरवार निवासी 17 वर्षीय युवक, मैथाना निवासी 26 वर्षीय युवक एवं उसकी 6 वर्षीय भतीजी, जम्हार गांव निवासी 28 वर्षीय युवक एवं 26 वर्षीरू उसकी पत्नी, सूरो गांव निवासी 11 वर्षीय बालक, हजीरा मल्लगढ़ा निवासी 36 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।
5 लोग स्वस्थ, अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेजा
जानकारी के अनुसार सुपर स्पेशियलिटी में भर्ती कोरोना मरीज पिदो निवासी पवन, अरविंद, सिल्वर एस्टेट निवासी मैनेजर शमशी के पिता सफरूद्दीन (86), पत्नी दक्षा व बेटा अरबाज स्वस्थ हो गए है और अब इन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *