7वां वेतन- केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, लॉकडाउन हटने के बाद पदोन्नति संबंधी प्रक्रिया शुरू होगी

नई दिल्ली. केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक जरूरी सूचना आई है मंहगाई भत्ते पर रोक लगने के बाद केंद्रीय कर्मचारी अब उनके प्रमोशन को लेकर चिंतित है इसे लेकर आखिर सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। जानकारी के अनुसार देशव्यापी लॉकडाउन समाप्त होने के बाद कर्मचारियों के प्रमोशन की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी इसके लिए गत जनवरी में ही करीब 400 प्रमोशन ऑर्डर यानी पदोन्नति के आदेश जारी किए जा चुके थे यानी केंद्रीय कर्मचारियों को इस मामले में राहत है और फिक्र करने की जरूर नहीं है।
लॉकडाउन हटने के बाद पदोन्नति संबंधी प्रक्रिया शुरू होगी
केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर अटकलों पर विराम लगा दिया है। इस संबंध में केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने केंद्रीय कर्मचारियों से वीडियो कॉफ्रेंसिंग पर संवाद किया और उन्हें आश्वस्त किया कि लॉकडाउन हटने के बाद उनकी पदोन्नति संबंधी प्रक्रिया शुरू होगी। इसी साल जनवरी में 400 आदेश पहले ही जारी हो चुके थे।

कोरोना संकट के दौर में भी केंद्रीय कर्मचारियों ने इन दिनों कार्यालयों में महज 33 प्रतिशत स्टाफ के साथ काम किया। इससे यह पता चलता है कि हम कितने वर्क फ्रेंडली माहौल को पसंद करते है। वहीं वरिष्ठ अधिकारी भी अभी तन्मयता से कार्य कर रहे है उन्होंने संकट में भी कार्य संस्कृति प्रभावित नहीं हुई है और कामकाज पहले की ही तरह सुचारू रूप से चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *