ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक कोरोना की वैक्सिन बनाने के करीब, बंदरों पर किए परीक्षण उत्साहवर्धक

लंदन. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक कोरोना वायरस की वैक्सिन बनाने के और करीब पहुंच गए है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने कोरोना वायरस की वैक्सिन के जानवरों पर किए गए परीक्षण के नतीजे प्रकाशित किए है जो बेहद उत्साहवर्धक है। नतीजों में बताया गया है कि चैडॉक्स-1 वैक्सिन फेफड़ों को नुकसान पहुंचने से रोकने में असरदार साबित हुई है इसके अलावा इम्यून सिस्टम से संबंधित किसी बीमारी के पनपने का भी संकेत नहीं मिला है। कोरोना वायरस की हाईडोज से बंदरों को संक्रमित किया गया था।
इंसानों पर ट्रायल शुरू
चैडॉक्स वैक्सिन का इंसानों पर भी क्लीनिकल ट्रायल शुरू हो चुका है। इस ट्रायल में 1 हजार वॉलंटियर्स ने हिस्सा लिया है। तमाम विश्लेषकों ने वैक्सिन पर आए नतीजों को लेकर खुशी जताई है और कहा कि इंसानों पर भी ट्रायल तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *