कोरोना वायरस की वजह से रफाल फायटर प्लेन का भारत को करना होगा इंतजार
नई दिल्ली. भारतीय वायुसेना को फ्रांस से मिलने वाले 4 नये रफाल फायटर एयरक्राफ्ट के लिये कुछ माह और इंतजार करना पड़ सकता है। पहले इन एयरक्राफ्ट को मई में भारत पहुंचना था लेकिन अब फ्रांस के मेरिनाक में राफाल की फैक्ट्री में कोरोना के कारण से किये गये लॉकडाउन से कामकाज ठप्प पड़ गया है। आपको बता दें कि फ्रांस कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित देशों में से एक है। यहां कोरोना के अभी तक 1 लाख 78 हजार 870 लोग संक्रमित पाये जा चुके हैं। जिसमें 27 हजार 425 लोगों की जान जा चुकी हैं।
भारत ने 2019 अक्टूबर में रफाल एयरक्राफ्ट को फ्रांस की मेरीनाक फैक्ट्री में अधिकारिक तौर पर लिया था। कार्यक्रम के अनुसार 4 एयरक्राफ्ट मई तक हरियाणा के अंबाला एयरबेस पहुंचने थे जिन्हें वहां भारतीय वायुसेना की नम्बर 17 गोल्डन एरो स्क्वाड्रन में शामिल किया जाना था। भारत ने फ्रांस से 36 रफाल एयरक्राफ्ट को 58000 करोड़ रूपये में खरीदा है। इनसे वायुसेना की दो स्क्वाड्रन बनायी जायेगी। जिन्हें पश्चिम में अंबाला के आलवा पूर्व में जोरहाट एयरबेस में तैनात किये जाने की संभावना जताई है।
रफाल फिलहाल आने की संभावना नहीं
कोरोना के लॉकडाउन होने की वजह से फ्रांस में सब कामकाज ठप्प है इसलिये अब इन एयरक्राफ््ट के भारत आने में देरी हो रही है। अभी फ्रांस में लॉकडाउन खुलने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। इसलिये अगामी दो माह तक एयरक्राफ्ट के आने की कोई संभावना नहीं हैं।
