कस्टोडियल डेथ-पुलिस की गाड़ी से कूंदे ऐंदलसिंह गुर्जर की मौत, एडीजी बोले ज्यूडिशियल इंक्वारी होगी
ग्वालियर. मालनपुर थाने से 8 किमी जिमलेदार का पुरा गांव से गाडी कटर के आरोप में संदेह के आधार पुलिस ने 11 बजे बोलेरो से बैठाकर थाने ला रही थी तभी बीच में गाड़ी का गेट खोलकर जम्प कर गया, गुप्तांग में चोट लगने से जिससे वह घायल हो गया। पुलिस तत्काल गोहद अस्पताल में लेकर गयी। गोहद अस्पताल से डॉक्टर ने जयारोग्य चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर लेकर आई तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। कंपू थाना पुलिस ने जीरो पर मर्ग कायम कर लिया है। यह जानकारी एडीजी गुप्ता ने देते हुए बताया कि अभी फिलहाल ज्यूडीशियल इंक्वारी सेटअप कर दी है।
क्या है पूरा मामला
गांव जिम्मेदार का पुरा निवासी इंदल पुत्र भूपेन्द्रसिंह गुर्जर को 11 बजे कैडबरी फैक्ट्री के पास खड़ा था तभी मालनपुरा थाने में पदस्थ आरक्षक उमेश शर्मा ने इंदल सिंह गुर्जर के गुप्तांग में डंडा मार दिया तभी से इंदल की हालत बिगड़ गयी तो पुलिस हड़बड़ाहट में ग्वालियर जयारोग्य चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर लाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गयी, ट्रॉमा सेंटर में डॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोहद एसडीओपी परमाल मेहरा के अनुसार उस पर आधार कार्ड नहीं था पुलिस उसे पकड़ कर गाड़ी में ले जा रही थी तो वह चलती गाडी से छलांग लगाने से गंभीर चोंटे आई और युवक ने जयारोग्य चिकित्सालय में इंदल सिंह ने दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार
सुबह 11 बजे जिमलेदार का पुरा गांव से 23 वर्षीय ऐंदलसिंह गुर्जर समेत एक अन्य साथी को संदेह के आधार पर मालनपुर थाना पुलिस अपने साथ बोलेरो जीप में थाने लेकर जा रही थी तभी मौका पाकर चलती गाडी (बोलेरो) का गेट खोलकर कूंद गया जिससे वह घायल हो गया और दूसरा साथी मौके से भाग गया तो पुलिस आनन फानन में गोहद के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची । गोहद अस्पताल के डॉक्टर ने ग्वालियर जयारोग्य चिकित्सालय के लिये रेफर कर दिया । जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद ज्यूडिशियल इंक्वारी बैठा दी गयी है।
पुलिस छावनी में बदला मालनपुर थाना
जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में ऐंदलसिंह गुर्जर की मौत के बाद थाने पर डीआईजी, एसपी नागेन्द्रसिंह, एएसपी और सीएसपी के साथ बामौर थाने का पुलिस बल के साथ साथ ग्वालियर से भी पुलिस रवाना कर दिया गया है। जिससे कानून व्यवस्था न बिगडे। जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर भिण्ड ने रेडक्रॉस सोसायटी की ओर आर्थिक सहायता राशि दे दी है।
