मध्यप्रदेश में ऑड-ईवन के फॉर्मूले से खुल सकते है बाजार-शिवराजसिंह चौहान

भोपाल. लॉकडाउन फेज-3, 17 मई को समाप्त हो रहा है इसके बाद फेज-4 शुरू होगा ये कितने दिन का होगा अलगे दो दिन में पता चल जाएगा। ऐसा बताया जा रहा है कि ये चरण 31 मई तक हो सकता है। केंद्र सरकार के निर्देश पर राज्य सरकार ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है। लॉकडाउन फेज-4 प्लान आज रात तक केंद्रीय गृह मंत्रालय भेज दिया जाएगा। लॉकडाउन फेज-4 में बाजारों को ऑड और ईवन के फॉर्मूले से खोला जा सकता है। धार्मिक स्थालों पर प्रतिबंध 31 मई तक लागू रहेगा। ऐसे में मुस्लिम समाज को ईद घर पर ही मनानी पड़ेगी।

इधर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पलायन कर रहे मजदूरों से अपील की है कि जो जहां है वहीं रूक जाए। प्रदेश सरकार सभी को सुरक्षित घर तक पुहंचाएगी। इधर भोपाल में लॉकडाउन लॉकडाउन फेज-3 समाप्त होने पर 18 मई से कारखाने को चालू करने की अनुमति मिलती है तो गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपतियों के लिए कर्मचारियों को ढूंढने की सबसे बड़ी चुनौती होगी।
कंटेनमेंट जोन के बाहर ढील दी जाएगी
भोपाल कलेक्टर तरूण पिथोड़े ने लॉकडाउन बढ़ाने की बात कही है लेकिन कंटेनमें क्षेत्र के बाहर निर्माण की गतिविधियां बढ़ सकती है। कुछ अन्य वस्तुओं की दुकानों को खोला जा सकता है। शहर को 6 सेक्टर में बांटा गया है। इसमें कोलार, होशंगाबाद रोड, रातीबड़, गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, बीएचईएल और बैरागढ़ में ढील मिलेगी। कंटेनमेंट वाले एरिया में पूरी तरह से लॉकडाउन लागू रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *