पुलिस कंट्रोल रूम में टीआई ने महिला अधिकारी को गोली मारी फिर किया सुसाइड

इंदौर. इंदौर ग्रामीण के चंद्रावती गंज थाने के टीआई हाकम सिंह ने शुक्रवार दोपहर इंदौर के रीगल चौराहे पर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वे यहां एक महिला एसआई से मिलने पहुंचे थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना में एक महिला एसआई के भी घायल होने की सूचना है। जिसे निजी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। मौके पर एफएसएल व अन्य टीमें पहुंच गई हैं। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र भी पुलिस कंट्रोलरूम पहुंचे हैं। मृतक टीआई हाकम सिंह पहले इंदौर के खुडैल में पदस्थ रहे थे। इसके बाद वे खरगोन के महेश्वर और भीकनगांव में भी टीआई रहे हैं। कुछ समय पहले ही उनका तबादला इंदौर ग्रामीण के थाने पर हुआ था।

भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में हुआ था ट्रांसफर
मृतक टीआई हाकम सिंह का हाल में ही भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में पदस्थापना हुई थी। वो दिन की छुट्टी लेकर इंदौर गए थे। उन्हें अगले एक दो दिन में भोपाल आना था, लेकिन इससे पहले इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम में उन्होंने खुद को गोली मार ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *