हाइवे चेकिंग में आरक्षक को कुचलने से घायल पुलिस के जवान की मौत, पुलिस ने 12 किमी पीछा कर वाहन को दबोचा

मुरैना में नेशनल हाईवे- 44 पर चेकिंग के दौरान लोडिंग वाहन ने कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश तिवारी को कुचल दिया। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है। - Dainik Bhaskar

मुरैना. नेशनल हाइवे -44 पर बुधवार की शाम वाहन चेकिंग के बीच तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने सिविल लाइन थाने के आराक्षक ओमप्रकाश तिवारी को कुचल दिया। नाजुक हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया तो वहां से ग्वालियर के लिये रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। घटना के बाद लोडिंग वाहन लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने लगभग 12 किमी पीछा कर नूराबाद के पास से उसे पकड़ लिया।
बाइक सवार को रोकने का इशारा कर रहे थे
सिविल लाइन थाना टीआई उदयभान यादव के अनुसार बुधवार को वह 8 पुलिसकर्मियों के साथ जनकपुर गांव में झगड़े के एक मामले में दविश देने गये थे। वहां से लौटने के बाद शाम को टीम नियमित वाहन चेकिंग कर रही थी। इस बीच आरक्षक ओमप्रकाश तिवारी ने एक बाइक सवार को रूकने का इशारा किया, तभी मुरैना की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार लोडिंग वाहन यूपी80एचपी 5447 ने उन्हें टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गया।
परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी
ओमप्रकाश तिवारी मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले थे। वे 30 मई 2018 को पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। परिवार में पत्नी संगीता तिवारी, 19 वर्षीय बेटा आदित्य और 15 वर्षीय बेटी राधिका हैं। उनका अंतिम संस्कार ग्वालियर में किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *