MP में एक राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव

भोपाल. केंद्रीय मंत्री एल. मुरूगन के इस्तीफे से मध्य प्रदेश में खाली हुई राज्यसभा सीट पर उपचुनाव होगा। भारत निर्वाचन आयोग ने गुरूवार को चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया। इस सीट पर 12 नवंबर को मतदान होगा और इसी दिन शाम 5 बजे मतगणना की जाएगी। मुरूगन का राज्यसभा कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक था। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 26 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 2 नवंबर तय की गई है। 3 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि उम्मीदवार 5 नवंबर त कनाम वापस ले सकेंगे।


एल. मुरूगन के इस्तीफे के बाद भाजपा की एक राज्यसभा सीट रिक्त हुई है। उनके इस्तीफे से पहले मध्य प्रदेश से भजपा के 8 और कांग्रेस के 3 राज्यसभा सांसद थे। 230 सदस्यीय विधानसभा में एक सीट जीतने के लिए 116 मतों का कोटा। मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सदस्य है। यदि सभी विधायक मतदान करें और कोई मत अवैध न हो तो एक राज्यसभा सीट के चुनाव में जीत के लिए आवश्यक मतों का कोटा 116 होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *