ग्वालियर में जिला पंचायत वार्ड-1 की प्रत्याशी के ससुर ने गांव में बांटी साड़ियां, मांगे वोट
ग्वालियर. ग्वालियर में साड़ी के बदले वोट मांगने का एक VIDEO वायरल हो रहा है। यह VIDEO जिला पंचायत के वार्ड नंबर एक की प्रत्याशी वर्षा जितेन्द्र गुर्जर के ससुर भीकम सिंह का बताया गया है। इस VIDEO में प्रत्याशी ससुर वोट के लिए गांव में महिलाओं को साड़ियां बांटते हुए नजर आ रहे हैं। यह VIDEO सुपावली गांव का बताया गया है। इस VIDEO के साथ इसी वार्ड से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अंजना देवी ने मामले की शिकायत निर्वाचन कार्यालय में कर प्रत्याशी वर्षा की उम्मीदवारी निरस्त करने की मांग की है। निर्वाचन अधिकारियों ने VIDEO को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है, जल्द ही कार्रवाई की जा रही है।
यह है पूरा मामला
ग्वालियर जिला पंचायत चुनाव के लिए 25 जून (शनिवार) को मतदान होना है। इसके लिए गुरुवार शाम 3 बजे से प्रचार थम गया है। अब प्रत्याशी जीत के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। लगातार शिकायतें चुनाव कन्ट्रोल रूम पर पहुंच रही हैं। शुक्रवार को जिला पंचायत ग्वालियर के वार्ड नंबर एक से सदस्य के लिए चुनाव लड़ रही प्रत्याशी अंजना देवी ने लिखित शिकायत की है कि उनकी विरोधी प्रत्याशी वर्षा जितेन्द्र गुर्जर क्षेत्र के मतदाताओं को लालच देकर वोट मांग रही हैं। शुक्रवार सुबह उनके ससुर नेता भीकम सिंह गुर्जर अपने इलाके में वोटर्स को लुभाने के लिए साड़ियां बांट रहे हैं। शुक्रवार सुबह उन्हांेने वार्ड नंबर एक के क्षेत्र सुपावली गांव में घर-घर जाकर साड़ियां बांटी हैं। जिसका VIDEO उनके पास है और उन्हें यह VIDEO गांव के लोगांे ने ही उनको बनाकर दिया है।
