जिला पंचायत वार्ड 1 में साडि़यों के बदले मांग रहे हैं वोट, वीडियो वायरल
ग्वालियर. वोट मांगने के बदले साड़ी बांटने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो जिला पंचायत के वार्ड नम्बर 1 की प्रत्याशी वर्षा जितेन्द्र गुर्जर के ससुर भीकमसिंह का बताया गया है। इस वीडियो में प्रत्याशी ससुर बोट के लिये गांव में महिलाओं को साडि़यां बांटते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सुपावली गांव का बताया गया है। इस वीडियो के साथ इसी वार्ड से जिला पंचायत सदस्य अंजना देवी ने मामले की शिकायत चुनाव के ऑबजर्वर बीएम शर्मा से शिकायत कर प्रत्याशी वर्षा की उम्मीदवारी निरस्त करने की

यह है पूरा मामला
ग्वालियर जिला पंचायत चुनाव के लिए 25 जून (शनिवार) को मतदान होना है। इसके लिए गुरुवार शाम 3 बजे से प्रचार थम गया है। अब प्रत्याशी जीत के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। लगातार शिकायतें चुनाव कन्ट्रोल रूम पर पहुंच रही हैं। शुक्रवार को जिला पंचायत ग्वालियर के वार्ड नंबर एक से सदस्य के लिए चुनाव लड़ रही प्रत्याशी अंजना देवी ने लिखित शिकायत की है कि उनकी विरोधी प्रत्याशी वर्षा जितेन्द्र गुर्जर क्षेत्र के मतदाताओं को लालच देकर वोट मांग रही हैं। शुक्रवार सुबह उनके ससुर नेता भीकम सिंह गुर्जर अपने इलाके में वोटर्स को लुभाने के लिए साड़ियां बांट रहे हैं। शुक्रवार सुबह उन्हांेने वार्ड नंबर एक के क्षेत्र सुपावली गांव में घर-घर जाकर साड़ियां बांटी हैं। जिसका VIDEO उनके पास है और उन्हें यह VIDEO गांव के लोगांे ने ही उनको बनाकर दिया है।मांग की है। निर्वाचन अधिकारियों ने वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही कार्यवाही की जा रही है।
साड़ी बांटने का जिक्र है वीडियो में
वीडियो वायरल में गांव के लोगों का शोर भी सुनाई दे रहा है। लोग कहते दिखाई दे रहे हैं साड़ी बांट रहे हैं। सुपावली गांव में साडि़यां बांटने पर कुछ लोगों ने मना भी किया है कि उनको साड़ी जरूरत नहीं है वह वैसे ही वोट दे देंगे पर प्रत्याशी वर्षा जितेन्द्र गुर्जर के ससुर कांग्रेस समर्पित भीकम सिंह महिलाओं को साड़ी बांट रहे हैं।
विपक्षी प्रत्याशी अंजना देवी ने की शिकायत
इस मामले में प्रत्याशी अंजना देवी ने जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखित शिकायत कर प्रत्याशी वर्षा जितेन्द्र गुर्जर के खिलाफ कार्यवाही के लिये कहा है और साथ ही यह साडि़यां जब्त करके इसे रोका जाये, क्योंकि इन लोगों का कार्यक्रम सुपावली के बाद इकहरा और अन्य गांव में भी जाने का है।
