न्यूरोलॉजी संबंधी बीमारियों से बचने के लिये बैलेंस डाइट और नियमित एक्सरसाइज करें-डॉ जयदीप शर्मा

ग्वालियर अगर आप लकवा, मिर्गी, सिरदर्द, कमर दर्द, हाथ पैरों में झुनझुनी, सूनापन, याददाश्त कम होना, शरीर धीमा पड़ना, और मायग्रेन आदि बीमारियों जूझ रहे ने तो जान लीजिये यह सब बीमारियां न्यूरोलॉजी से संबंधित है। इन सब से बचने के लिये नियमित नींद, बैलेंस डाइट और एक्सरसाइज के साथ अति आवश्यक हैं। यह जानकारी सिम्स के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. जयदीप शर्मा ने दी है।
लॉकडाउन के दौरान दे रहे हैं इमरजेंसी सेवायें
कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये किये गये लॉकडाउन के दौरान सिम्स हॉस्पिटल इन दिनों मल्टीस्पेशलिटी यूनिट के रूप में कार्य कर रहा है। जिसमें 24 घंटे 7 दिन न्यूरोलॉजी की सेवायें दे रहे हैं जिसमें ट्रोमा, पैरालायसिस, ब्रेन हेमरेज आदि मरीज इन सेवाओं का फायदा ले रहे हैं।
न्यूरोलॉजी से संबंधित बीमारियों से बचाव
जैसा कि मैंने पहले ही बताया है कि आम जिन्दगी में इन बीमारियों से बचने के लिये बैलेंस खानपान, नियमित रूप से एक्सरसाइज अवश्य करें।
मिर्गी से बचने के लिये ऊंचाई से देखना, आग, पानी से बचना और नियमित रूप से दवा लें ।
सिरदर्द में समय पर सोना, टीवी, मोबाइल और लैपटॉप से दूर रहें, तेज धूप और तेज आवाज से बचे।
कमरदर्द में सबसे पहले पालती मार कर बैठना मना है, झूकने वाले कामों से बचे, भारी वनज ने उठाये और अधिकतर कुर्सी का उपयोग करें। लेट्रिन में वेस्टर्न पॉट का उपयोग करें।
सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें
न्यूरोफिजीशियन डॉ. जयदीप शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस के रोकथाम के लिये बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से निकले और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें। नियमित रूप से साबुन से हाथ धोये और सैनिटाइजर का उपयोग करें। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग करें, भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने बचे, तभी हम कोरोना से जंग जीत पायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *