मंत्रिमंडल विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार वह जो निर्णय लेंगे सभी उनके साथ- प्रद्युमन सिंह तोमर

ग्वालियर. मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर इमारती देवी के बाद सिंधिया खेमे से आने वाले प्रद्युमन सिंह तोमर का बयान सामने आया है। कमलनाथ सरकार में भी मंत्री रह चुके तोमर ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है ऐसे में वह जो निर्णय लेंगे सभी उनके साथ खड़े नजर आएंगे। सिंधिया को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर भी प्रद्युमन सिंह ने कहा कि सिंधिया कभी भी पद की दौड़ में नहीं रहते न रहेंगे।
वहीं मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर इमरती देवी के बयान पर कांग्रेस ने बिना नाम लिए सिंधिया पर निशाना साधा जिस पर प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा कि बीजेपी जहां चाहे वहां सिंधिया का उपयोग करेगी। वह सम्मान के साथ काम करेंगे वहीं बार-बार सत्ता पर कांग्रेस के हमलों पर प्रद्युमन सिंह तोमर ने बोले के यह समय संकट का समय है। हम रहेंगे तो राजनीति रहेगी इसलिए कांग्रेस नाजनीति न करें।
शाम को ट्रांसफर होता था और सुबह आदेश बदल जाते थे
वहीं प्रद्युमन ने प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर पर कांग्रेस के आरोपों का भी जवाब दिया और कहा कि कमलनाथ सरकार में ट्रांसफर उद्योग का धंधा चलता था। बीजेपी सरकार में तो व्यवस्था के तहत ट्रांसफर हो रहे है। उन्होंने पूर्व की सरकार पर आरोप लगाया कि कमलनाथ सरकार में शाम को ट्रांसफर होता था और सुबह आदेश बदल जाते थे। कांग्रेस के आरोपों पर उन्होंने तंज कसा कि सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *