रेलवे ने की बड़ी घोषणा, 22 मई से स्पेशल ट्रेनों में मिलेगा वेटिंग टिकट, 15 मई से आईआरसीटीसी से होगी बुकिंग

नई दिल्ली. देश में लॉकडाउन पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है लेकिन रेलवे ने धीरे-धीरे सेवाएं बहाल करना शुरू कर दिया है। बीते सप्ताह पैसेंजर और स्पेशल ट्रेनों की शुरूआत के बाद रेलवे ने विशेष ट्रेनों में वेटिंग टिकट शुरू करने की घोषणा की है इसके साथ ही रेलवे अब मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें भी चलाने की तैयार कर सकता है। स्पेशल ट्रेनों के वेटिंग टिकट की बुकिंग 15 मई से आरंभ होगी जो केवल आईआरसीटीसी के माध्यम से ही हो पाएगी।
मेल एक्सप्रेस ट्रेनें व चेयरकार सेवा शुरू करने के संकेत दिए
रेलवे बोर्ड बुधवार को मेल एक्सप्रेस ट्रेनें और चेयरकार सेवा शुरू करने के संकेत देते हुए एक आदेश जारी किया। इसमें वर्तमान में संचालित विशेष ट्रेनों और भविष्य में शुरू होने वाली सेवाओं के लिए 22 मई से प्रतीक्षा सूची शुरू करने का प्रावधान किया गया है। रेलवे ने इन ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची की सीमा भी तय की है। एसी3 टायर में प्रतीक्षा सूची की अधिकतम सीमा 100, एसी2 टायर के लिए 50, स्लीपर के लिए 200, चेयर कार के लिए 100 और फर्स्ट एसी व एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए 20-20 होगी। यह बदलाव 22 मई से शुरू होने वाली यात्राओं के लिए 15 मई से बुक किए जाने वाले टिकटों पर लागू होंगे।
रेलवे बोर्ड की ओर विभिन्न जोनों को जारी इस आदेश से संकेत मिलता है कि रेलवे वर्तमान में संचालित पूर्ण वातानुकूलित एसी ट्रेनों के स्थान पर मिश्रित सेवाओं को शुरू करने की योजना बना रहा है। इसका मतलब है कि रेलवे छोटे कस्बों के लिए भी सेवाएं शुरू कर सकता है हालांकि अभी और सेवाएं शुरू करने का आदेश जारी नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *