ग्वालियर में अवैध गुटख की बड़ी सप्लाई हो रही, 1.25 करोड का गुटखा पकड़ा

ग्वालियर. लॉकडाउन में कलेक्टर के आदेश को दरकिनार कर अवैध गुटखा की बड़ी सप्लाई की जा रही थी। इस बार जिला प्रशासन ने अपने मुखबिर तंत्र के आधार पर दो जगह कुल सवा करोड़ बाजार कीमत की राजश्री गुटखा पकड़ लिया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस फोर्स के माध्यम से कार्रवाई कराई गई। 124 कार्टन भरा एक ट्रक ट्रांसपोर्ट नगर में श्रीराम धर्म कांटे पास खड़ा मिला और दूसरा मुरैना के लिए रवाना हो गया था जिसे निरावली पर प्रशासन ने पकड़वा दिया। मौके पर गुटखा के कोई दस्तावेज नहीं मिले है और प्रशासन व पुलिस की टीमें जांच कर रही है।
माल डबरा और मुरैना भेजा जा रहा था
पुरानी छावनी और बहोड़ापुर थाने में कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह के आदेश के उल्लंघन के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लॉकडाउन में अभी तक यह इतनी बड़ी खेप पकड़ने की पहली कार्रवाई है। माल डबरा और मुरैना भेजा जा रहा था।
क्या है पूरा मामला
जिला प्रशासन को सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक में गुटखा की खेप है जो कि सप्लाई होने जा रही है। इस इनपुट पर पुलिस को मौके पर भेजा गया और यहां न्यू महावीर ट्रांसपोर्ट का ट्रक क्रं एचआर-5555 खड़ा मिला। ड्रायवर मौके पर नहीं मिला। इसी दौरान इंसीडेंट कमांडर धीरेंद्र गुप्ता अपनी टीम के साथ पहुंचे और ट्रक को चेक किया तो उसमें 124 कार्टन राजश्री पान मसाला व 35 बोरे तंबाकू मिले। इी ट्रक में से 31 कार्टन राजश्री व सात बोरे तंबाकू निकालकर दूसरे ट्रक क्रं एमपी-5659 में लोड किया जो ट्रक निकल चुका था। इसे पुलिस ने निरावली पर रोका और फिर पुरानी छावनी थाने लाया गया। दोनों ट्रकों में लोड माल की मार्केट कीमत करीब सवा करोड़ है। ट्रांसपोर्टर सुनील माहेश्वरी ने बताया कि यह गाड़ी 20 मार्च को भोपाल से भरी थी और मुरैना का माल था। लॉकडाउन के कारण खड़ी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *