वनकर्मी का हत्यारा रामकिशन मोगिया गिरफ्तार

ग्वालियर  विगत दिनों वनकर्मी दीपू राणा की गोली मार कर हत्या करने वाले फरारी ईनामी बदमाश रामकिशन मोगिया को मानपुर के जंगल में देखा गया है। घेराबंदी कर फरारी ईनामी बदमाश रामकिशन मोगिया पुत्र सुखलाल मोंगिया निवासी बलारपुर जिला शिवपुरी रामपुरा थाना आरोन जिला ग्वालियर को डोंगर के कुऑ के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश से घटना में प्रयुक्त भरमार बन्दूक के संबंध मे पूछताछ करने उसने बताया कि उसके द्वारा बंदूक को जंगल में छिपाकर रखा गया है, जिसे गिरफ्तार बदमाश की निशानदेही पर जंगल से बरामद कर लिया गया है।उक्त बदमाश की गिरफ्तारी पर एसपी ग्वालियर द्वारा 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। आरोपी रामकिशन, वनपरिक्षेत्र माधव राष्ट्रीय उधान शिवपुरी में एक तेंदुए का शिकार करने के प्रकरण में भी काफी दिनों से फरार चल रहा था।
ज्ञातहो कि दिनांक 4 मई को थाना आरोन क्षेत्रान्तर्गत सनकुंआ के जंगल में एक बाज का शिकारी रामकिशन मोगिया ने वनचौकी करही के वनकर्मी दीपू राणा की हत्या अपनी भरमार बन्दूक से कर दी थी और घटनास्थल से फरार हो गया था। उक्त घटना पर से थाना आरोन जिला ग्वालियर में उक्त बदमाश के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा, हत्या का प्रयास एवं हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *