पुलिस ने 5 हजार रूपयेे ईनामी लुटेरे को किया गिरफ्तार

ग्वालियर। थाना महाराजपुरा क्षेत्र में 3 वर्ष पूर्व हुई कार लूट के लुटेरे को ग्राम जोरी कोतवाल थाना सुरपुरा जिला भिण्ड में देखा गया है। टीम घटित कर तत्काल ग्राम जोरी कोतवाल जिला भिण्ड के लिये रवाना किया और मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर लुटेरे को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लुटेरे से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम संदीप उर्फ मोनू ग्राम निवासी जोरी कोतवाल थाना सुरपुरा जिला भिण्ड बताया। गिरफ्तार लुटेरे के कब्जे से लूटी गई अल्टो कार नं MP07 EA 0987  को बरामद कर लिया गया है। उक्त शातिर लुटेरे की गिरफ्तारी पर एसपी ग्वालियर द्वारा 05 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था।
ज्ञात हो कि माह सितम्बर 2017 को थाना महाराजपुरा पर फरियादी राजेन्द्र राणा ने आकर सूचना दी कि वह सूर्या फैक्ट्री में काम करने के लिये अपनी कार नं MP07 EA 0987  से जा रहा था तभी रास्ते मे अज्ञात लुटेरे ने लिफ्ट लेने के बहाने कार में बैठने के बाद कट्टा अडाकर मुझसे मेरी कार एवं 2 हजार रूपये लूट कर भिण्ड की ओर भाग गया। जिस पर से थाना महाराजपुरा मे अज्ञात लुटेरे के खिलाफ लूट का प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *