अभिनेत्री पूनम पांडे सड़कों पर घूमते हुए गिरफ्तार

मुंबई. मॉडल और हीरोइन पूनम पांडे ने रविवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए पकड़ी गयी। मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पूनम बीएमडब्ल्यू कार में अपने दोस्त के साथ घूम रही थी। पूनम पर सरकारी आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूनम के साथ उनके दोस्त सैम अहमद को भी गिरफ्तार किया है।
मुंबई पुलिस के अनुसार, पूनम और उनके दोस्त को मरीन ड्राइव इलाके में एक पांच सितारा होटल के बाहर से गिरफ्तार किया गया है। मरीन ड्राइव पुलिस पूनम के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269 और 51 बी के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनकी कार भी जप्त कर ली है। आज उन्हें अदालत में पेश किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *