उत्तरी सिक्किम में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हाथापाई, सैनिक घायल
नई दिल्ली. उत्तरी सिक्किम सीमा पर भारत और चीनी सैनिकों के बीच आमना सामना हो गया है और उनके बीच हाथापाई होने की खबर आ रही है। भारतीय सेना नेअभी तक आधिकारिक रूप से इस संबंध में कुछ भी नहीं कहा है। लेकिन सूत्रों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई। हालांकि स्थानीय स्तर इस मामले को सुलझा लिया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि उत्तरी सिक्किम के नाकू ला सेक्टर में यह झड़ हुई है। यह एरिया सड़क मार्ग से नहीं जुड़ा है। इस संबंध में सिर्फ हैलीकाप्टर से ही जाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार नियमित रूप से आने वाले पेट्रोलिंग के दौरान दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई है।
इस तरह की रिपोर्ट भी आ रही है कि इसके चलते दोनों पक्षों की ओर से कुछ लोग घायल हो गये हैं। नाकू ला सेक्टर मुगुघांग के आगे हैं। परंपरागत रूप से नाकू ला एरिया को शांत माना जाता रहा है और इससे पहले दोनों देशों के सीेनाओं के बीच इस इलाके में ऐसी घटना नहीं देखी गयी हैं।
यह घटना मुगुथांग के आगे नाकु ला सेक्टर में शनिवार को हुई। यह पास 5 हजार मीटर की ऊंचाई पर है। एक अफसर ने बताया कि 4 भारतीय सैनिक और 7 चाइनीज सैनिकों को चोट लगी है। इस झड़प में दोनों देशों के करीब 150 सैनिक शामिल थे।
2018 में हुआ था डोकलाम विवाद
डोकलाम में विवाद 16 जून 2018 को तब शुरू हुआ था, जब इंडियन ट्रूप्स ने वहां चीन के सैनिकों को सड़क बनाने से रोक दिया था। हालांकि चीन का दावा था कि वह अपने इलाके में सड़क बना रहा था।
इस एरिया का भारत में नाम डोका ला है जबकि भूटान में इसे डोकलाम कहा जाता है। चीन दावा करता है कि ये उसके डोंगलांग रीजन का हिस्सा है। भारत.चीन का जम्मू.कश्मीर से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक 3488 km लंबा बॉर्डर है। इसका 220 km हिस्सा सिक्किम में आता है।
