संजय राउत के परिवार की ED ने 11 करोड़ रूपये की संपत्ति कुर्क,
मुंबई. प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने मुंबई भूमि घोटाले में बड़ी कार्यवाही करते हुए शिवसेना नेता संजय राउत के परिवार की लगभग 11 करोड़ रूपये की सम्पत्ति कुर्क कर ली। इसमें अलीबाग और दादर में बने संजय राउत की पत्नी के फ्लैट भी शामिल है।
पात्रा चॉल भूमि घोटाले पर ईडी की कार्यवाही
ईडी ने यह कार्यवाही पात्रा चॉल भूमि घोटोले (Patra Chawl land scam case) से जुड़े मामले में की है। मुंबई में हुए इस भूमि घोटाले में लगभग 1,034 करोड़ रूपये के घालमेल का आरोप है।
प्रवीण राउत की संपत्ति हुई अटैच
ईडी ने शनिवार को कार्यवाही करते हुए प्रवीण राउत की संपत्ति भी प्रॉविजनली अटैच की है। प्रवीण राउत Guru Ashish Construction Pvt Ltd का पूर्व डायरेक्टर रहा है और इन दिनों में जेल में है।
संजय राउत की पत्नी का भी फ्लैट अटेच
एजेंसी ने मंगलवार को मुबई के दादर मेंबना वर्षा राउत का एक फ्लैट भी अटैच किया है और इसके साथ अलीबेग इलाके मे वर्षा राउत और स्वप्ना पाटकर का संयुक्त फ्लैट भी अपने कब्जे में ले लिया है। वर्षा राहत शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी है।
डरने वाला नहीं-संजय राउत
अपने परिवार पर हुई ED की कार्रवाई पर संजय राउत (Sanjay Raut) का बयान भी सामने आया है।संजय राउत ने कहा, ‘मैं इस कार्रवाई से डरने वाला नहीं हूं । चाहे मेरी प्रॉपर्टी सीज कर लो, मुझे शूट करो या जेल भेज दो. संजय राउत शिवसेना नेता बाला साहेब ठाकरे का फॉलोवर और एक शिव सैनिक है। मैं फाइट करूंगा और सबको एक्सपोज करूंगा. मैं चुप बैठने वाला नहीं हूं । उन्हें अपना काम करने दीजिए। सच सबके सामने आ जाएगा। ‘इस मामले में संजय राउत के दोस्त प्रवीण राउत की गिरफ्तारी भी हुई थी। ईडी ने इस केस में पिछले हफ्ते चार्जशीट दाखिल की थी। जांच में ईडी ने पाया था कि प्रॉपर्टी की खरीद में अपराध का रास्ता अपनाया गया था।

