मदद के बदले मिला दुष्कर्म-ड्रायवर की पत्नी को बस मालिक ने हाथ-पैर बांधकर और मुंह में कपड़ा ठूसकर किया रेप

ग्वालियर. एक बस चालक की पत्नी को बस मालिक की मदद करने के बाद जिन्दगीभर के लिये दुष्कर्म का दर्द मिला है। गुण्डों से घिरा होने और जान बचाने के लिये बस चालक के घर में छिपने के लिये पहुंचा बस मालिक ने चालक की पत्नी को बंध्धक बना लिया है। उसने बस चालक की पत्नी के हाथ-पैर बांधकर और मुंह में कपडा ठूसकर 4 घंटे में 5 बार बलात्कार किया है। देर रात 2 बजे धमकाकर चला गया कि किसी से कुछ कहा तो बस के नीचे पति को कुचलवा देगा। डरी सहमी महिला ने पति को सारी बात बताई है। यह घटना मुरार क्षेत्र की है। पीडित महिला थाने पहुंची है। पुलिस ने आरोपी बस मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है।

यह है पूरा मामला

ग्वालियर के हस्तिनापुर निवासी 35 वर्षीय रानी (बदला हुआ नाम) के साथ दुष्कर्म हुआ है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके साथ शीतला बस के मालिक शुभम यादव ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया है। उसका पति 5 महीने पहले तक शुभम की बस पर चालक की नौकरी करता था। रविवार को वह पति और बेटी के साथ गांव गई थी। शाम को ननद के साथ बस से वापस घर लौट रही थी उसी बस में शुभम भी बैठा था। उन्हें देखकर शुभम ने बातें की। बस मालिक ने पूछा कि उसका पति और बेटा कहां है। बस मालिक से महिला की जान पहचान थी तो उसने बता दिया कि वह दोनों गांव में है और वह वापस घर जा रही है। उसके बाद रास्ते में बस मालिक शुभम सिरसौद में बस से उतर गया। कुछ देर बाद बस मालिक शुभम उसके मुरार वाले घर पर आ गया। गेट खुलवाकर अंदर घुस आया। उनसे कहा कि उसके पीछे दुश्मन पड़े हैं। जान बचाने के लिए उसे छिपने की जगह चाहिए। एक घंटे बाद चला जाएगा। उस पर भरोसा कर महिला ने उसे अंदर बुला लिया। उसके बाद शुभम ने उनका मोबाइल फोन छीनकर बंद कर दिया। उसे बाथरूम में छिपा दिया। फिर उनके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस कर उनके साथ 5 बार बलात्कार किया।

महिला ने रो-रोकर मांगी रहम की भीख
पीडित महिला ने पुलिस को बताया कि वह बार-बार दुष्कर्म कर रहा था। मैं उसके सामने गिड़गिड़ाती रहीं। लेकिन वह नहीं माना। उसका कहना था कि यदि किसी से इस बात का जिक्र किया तो वह उसके पति को अपनी बस से कुचलवा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *