35 हजार ठेका श्रमिकों को बोनस का मिलेगा लाभ -एलके दुबे
ग्वालियर मप्र संविदा ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष व मध्य प्रदेश इंटक के प्रदेश संगठन मंत्री एवं मप्र इंटक प्रकोष्ठ के सचिव एलके दुबे के संज्ञान में ट्रासमीशन कम्पनी के ठेका श्रमिकों द्वारा लाया गया था कि ट्रांसमीशन कम्पनी से अनुबंधित ठेका श्रमिक कम्पनियॉ, ठेका श्रमिकों को विगत वर्ष 3 वर्ष से बोनस नही दे रही है |
जिसको लेकर संगठन द्वारा लगातार ट्रांसमीशन कम्पनी एवं ऊर्जामंत्री को इस सम्बंध में पत्र के माध्यम से अवगत करवाया गया था | परन्तु अल्प वेतन भोगी ठेका श्रमिकों को ट्रांसमीशन कम्पनी एवं ठेका श्रमिक कम्पनियों द्वारा बोनस देने हेतु आदेश नही किया | तत्पश्चात संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दुबे ने निर्णय लेते हुए श्रमायुक्त इन्दौर एवं सहायक श्रमायुक्त ग्वालियर के समक्ष पत्र के द्वारा बताया कि ट्रांसमीशन कम्पनी से अनुबंधित ठेका श्रमिक कम्पनियों द्वारा श्रम कानूनों का उल्लघन किया जा रहा है, ठेका श्रमिकों को बोनस नही दे रही है |
8 हजार ठेका श्रमिकों को बोनस का लाभ
संगठन के द्वारा श्रम न्यायालय में केस फाइल करने के बाद लगातार सुनवाई हुई , साथ ही सहायक श्रमायुक्त द्वारा ट्रांसमीशन कम्पनी प्रबंधन को निर्देशित भी किया गया था कि जब तक ठेका कम्पनियों द्वारा श्रम कानूनों के तहत ठेका श्रमिकों को बोनस नही दिया जाता है तब तक ठेका कम्पनियों की धरोहर राशि को रोक लिया जाए | जिसके परिणाम स्वरूप एवं ऊर्जा मंत्री के द्वारा प्रमुख सचिव ऊर्जा, प्रबंध संचालक ट्रांसमीशन कम्पनी को पत्र लिख कर निर्देशित किया गया व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के अथक प्रयासों से *ट्रासमीशन कम्पनी ने पत्र के द्वारा कम्पनी में कार्यरत ठेका श्रमिकों को बोनस प्रदान करने हेतु ठेका कम्पनियों को आदेश जारी किया है | जिससे ट्रांसमीशन कम्पनी में कार्यरत लगभग 8 हजार ठेका श्रमिकों को बोनस का लाभ मिलेगा
35 हजार ठेका श्रमिकों को बोनस का मिलेगा लाभ
इस आदेश के जारी होने के बाद ऊर्जा मंत्री ने अपने सोशल मीडिया साइड के माध्यम से विद्युत कम्पनियों को निर्देशित किया है कि ठेका श्रमिक कम्पनियों के द्वारा ठेका श्रमिकों को बोनस की राशि प्रदान करने के उपरान्त प्रमाण पत्र लिया जाये कि ठेका श्रमिकों को बोनस की राशि प्रदान कर दी गई है तत्पश्चात ही ठेका कम्पनियों को बोनस की राशि का भुगतान किया जाए | ऊर्जा मंत्री के निर्देशों से व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के सतत प्रयासों से यह साफ हो गया है कि अब मध्य प्रदेश के विद्युत कम्पनियों में कार्यरत लग भग 35 हजार ठेका श्रमिकों को बोनस का लाभ मिलेगा|
