ग्राहक पंचायत महिला इकाई ने नवरात्रि और हिन्दू नववर्ष के पूर्व किया “नारीशक्ति” सम्मान
ग्वालियर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ग्राहक हित में जन जागरण का कार्य करती है। पूरे प्रान्त में जिला महिला इकाई का ग्वालियर में सर्वप्रथम स्वतंत्र गठन हुआ है। जिला ग्वालियर द्वारा गत वर्ष की भांति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही पूर्व मेयर श्रीमती समीक्षा गुप्ता ।विशेष अतिथिद्वय श्रीमती माया पवैया और श्रीमती ललिता फाल्के रहीं। मंच पर प्रान्त महिला प्रमुख आशा सिंह, जिला महिला इकाई अध्यक्ष किरण सिंह भदौरिया ,जिला महिला इकाई सचिव नीलम जगदीश गुप्ता साथ मे उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का सुंदर सफल संचालन प्रतिभा त्रिवेदी ने किया। मंचीय अतिथियों का तिलक पुष्प मालाऔर बैज लगा कर महिला पदाधिकारी सुधा सिंह बैस, स्नेह लता शिवहरे सरोज गुप्ता , मृदुला परिहार, माधुरी गुप्ता, सुजाता संग्राम सिंह ने किया । स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष किरण सिंह ने दिया। कार्यक्रम के उद्दयेश्य पर प्रकाश कार्यक्रम संयोजिका आशा सिंह ने डाला । अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की स्थापना, परिचय ,कार्यविधि की जानकारी प्रान्त रोजगार सृजन प्रभारी प्रियंका कुशवाह ने दी। अतिथियों ने अपने उदबोधन में सभी सम्मानित बहनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जो बहने सम्मानित हुई सभी अपने अपने क्षेत्र की जानी मानी हस्तियां और समाज सेवा के क्षेत्र की अग्रणीय बेटियां और महिलाएं है ।
सम्मानित नारी शक्ति
1 भूमि श्रीवास्तव (गायका)
2 सुरभि गुप्ता ( स्वास्थ सेवा)
3 सुगंधा सैनी (योगा प्रशिक्षक)
4 दिव्या दीवान (योगा प्रशिक्षक)
5 रूबी सिंह (ब्रांड एम्बेसडर सेनिटेशन नगर निगम
6 सोनल जैन (समाज सेवी)
7 विमला मिश्रा (वरिष्ठ समाज सेवी)
8 श्रीमती लता सिंह (वरिष्ट समाज सेवी)
9 रश्मि जैन (ग्वालियर की प्रथम महिला सीए)
10 रानी नरेश गुप्ता (समाज सेवी)
11 रानी सेठ (समाज सेवी)
12 कविता मांढरे (प्रधान संपादक ग्वालियर हलचल)
13 सन्ध्या बापट (सितार वादक,समाज सेवी)
14 मन्नू सिंह (टीचर स्पेशल चिल्ड्रन)
15 शिवा सिंह (एडमिस्ट्रेटिव ऑफिसर स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल)
16 नीमा राजावत (युवा महिला उद्यमी)
17 डॉ आभा सिंह (मेडिकल ऑफिसर)
१८ डॉ प्रेरणा सिंह (लावारिस घायल मरीजों की देखभाल)
19 डॉ पायल निगोतिया
20 मीनाक्षी गोयल (समाजसेवी,कृष्ण की अनन्य भक्त)
कुल 20 महिलाओं का सम्मान हुआ।
