तेज रफ्तार ट्रक ने छींनी टीचर की जिंदगी, रांग साइड आ रही बाइक ने मारा कट, सिर के ऊपर से निकला ट्रक

ग्वालियर. गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार मोटर साईकिल के कट से अन्य मोटरसाईकिल पर सवार शिक्षक सड़क पर आ गिरे। पीछे से आ रहे ट्रक के पहियों ने एक शिक्षक को कुचल दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना सोमवार की दोपहर उस वक्त की है जब मृतक स्कूल में पेपर की कॉपियां जांचने जा रहे थे। घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शिक्षक को कुचलने वाले ट्रक को पकड़ लिया है। लेकिन मोटरसाईकिल सवार जिसकी वजह से घटना घटी वह मौके से भाग निकला। पुलिस ने सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है।
यह है पूरा मामला
ग्वालियर निवासी प्रदीप दुबे (32) पेशे से शिक्षक हैं। अभी वह भितरवार के खेरवाया हायर सेकेंड्री स्कूल में पदस्थ थे। मंगलवार को स्कूल में पेपर की कॉपियां चेक करने जाना था। प्रदीप ग्वालियर से बस पकड़कर टेकनपुर तक पहुंचा। यहां उसे उसका साथी टेकनपुर निवासी रणवीर कुशवाह मिला। वह भी खेरवाया हायर सेकेंड्री स्कूल में शिक्षक है। टेकनपुर से रणवीर की बाइक पर सवार होकर प्रदीप भितरवार खेरवाया स्कूल के लिए निकला। भितरवार की सीमा में प्रवेश करने के बाद अभी वह इंडियन गैस एजेंसी के पास पहुंचे ही थे कि तभी अचानक सामने से रॉन्ग साइड एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाते.बचाते रणवीर की बाइक में कट लग गया। जिससे वह गिर पड़े। रणवीर बाइक चला रहा था वह सड़क पर अपनी ही तरफ गिराए लेकिन पीछे बैठा प्रदीप हाइवे की तरफ गिरा। इसी समय पीछे से आ रहा एक ट्रक उसे रौंद गया। घटना में मौके पर ही प्रदीप की मौत हो गईए जबकि उसका शादी गिरने से घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शिक्षक को कुचलने वाले ट्रक को जब्त कर लिया हैए लेकिन बाइक सवार भाग गया है।
घटना की कहानी चश्मदीद की जुबानी
घायल रणवीर ने बताया कि वह जब आ रहे थे तो अचानक एक रांग साइड आ रही मोटरसाईकिल को बचाने का प्रयास किया। लेकिन फिर भी उसने कट मार दिया। जिससे हम गिर पड़े। दोस्त प्रदीप दूसरी ओर गिरा और ट्रक उसके ऊपर से निकल गया। काश ट्रक वाला ब्रेक लगा देता तो आज प्रदीप जिन्दा होता। हम तो कॉपियां जांचने स्कूल जा रहे थे। यह नहीं पता था कि रास्ते में यह हादसा इंतजार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *