नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने अरूणाचल में 14000 हजार बीघा में लहलहा रही अफीम की फसल को किया नष्ट
ग्वालियर. भारत के नारकोटिक्स आयुक्त राजेश ढाबरे को खबर मिली भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के खेतों में भारी मात्रा में अफीम की खेती की जा रही है। इस खबर को गंभीरता से लेते हुए नारकोटिक्स ब्यूरो ग्वालियर और नीमच के अधिकारियों की टीम बनाकर अरूणाचल प्रदेश में भेजी गयी। आपको बता दें कि टीम के वाहनों के सामने कीलें और पेड़ काटकर सड़क पर डाल दिये गये जिससे नारकोटिक्स टीम समय पर पहुंच कर कार्यवाही न कर सकें। लेकिन इस सब के बावजूद टीम ने हिम्मत नहीं हारी और समय पर घटनास्थल पर पहुंची । देखा तों लगभग 36000 हैक्टर यानी कि 14 हजार बीघा में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी। जिससे नारकोटिक्स टीम खेतों फसल उखाड़ नष्ट करायी।
सही खबर पर सटीक कार्यवाही
नारकोटिक्स आयुक्त राजेश ढाबरे द्वारा बनाई गयी टीम ने मौके पर सही कार्यवाही की। अवैध अफीम की फसल अरूणाचल प्रदेश के खेतों में की जा रही थी। सीबीएन ग्वालियर और नीमच की विशेष टीम को तैयार कर फरवरी में भेजा गया था। सीबीएन टीम ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन की मदद से अरूणाचल में की अफीम की खेती वाले खेतों को चिन्हित करने का अभियान चलाकर फसल को नष्ट किया। अफीम की फसल को नष्ट करने अभियान को पूरा करने में लगभग 3 सप्ताह का समय लगा। इस अभियान में अफीम के खेतों की पहचान कर फसल नष्ट किया गया। सीबीएन ग्वालियर की टीम ने दूसरे प्रदेश में चुनौतियों का सामना करते हुए 14 हजार बीघा में लहलहाती अफीम की खेती को नष्ट किया। यह जानकारी कार्यालय अधीक्षक रजनीश शर्मा ने दी।
