ग्वालियर में दुष्कर्म का वांटेड टीआई फरार, कई ठिकानों पर दविश दी
ग्वालियर. नौकरी लगवाने का झांसा देकर 6 महीने तक युवक के साथ दुष्कृत्य करता रहा लोकायुक्त का कार्यवाहक टीआई सुरेन्द्र सिंह यादव भूमिगत हो गया है। अब उसे जानने वाले भी बोल रहे सुरेन्द्र की शोहरत ठीक नहीं थी। सुरेन्द्र सिंह दुष्कर्मी है पता चलने पर लोकायुक्त डीजीपी राजीव टंडन ने उसे लोकायुक्त से हटा दिया है। उसे मूल विभाग पुलिस को वापस कर दिया है। सुरेन्द्र को रविवार रात में एफआइआर का पता चल गया था। इसलिए वह फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर दविश दी। लेकिन आरोपी टीआई नहीं मिला।
लोकायुक्त में पोस्टिंग पिछले साल 5 अप्रैल को हुई थी
बेरोजगार युवक की मजबूरी का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले लोकायुक्त के कार्यवाहक निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह यादव की कुंडली भी खुलने लगी है। सुरेन्द्र की लोकायुक्त में पोस्टिंग पिछले साल 5 अप्रैल को हुई थी। उससे पहले वह पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में सब इंस्पेक्टर था। कार्यवाहक निरीक्षक पदोन्नत होने पर उसे लोकायुक्त भेजा गया था। उससे ताल्लुक रखने वालों ने पुलिस को बताया सुरेन्द्र सिंह यादव की शोहरत ठीक नहीं है। वह रंगीन मिजाज का रहा है। पुलिस को आशंका है पीटीएस में नव आरक्षकों का सुरेन्द्र से पाला पडा होगा। उसकी वहशीपन की करतूत का खुलासा होने के बाद आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता कि उसने इससे पहले भी किसी जरूरत का इसी तरह शोषण किया होगा। उसकी तलाश के साथ पीटीएस में उसके कामकाज के तरीके का भी पता लगाया जा रह है।
ठिकानों पर दविश गायब मिला टीआई
कंपू निवासी युवक की शिकायत पर विश्वविद्यालय पुलिस ने रविवार देर रात निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह पर धारा ३७७ के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस कार्रवाई इसकी जानकारी सुरेन्द्र को भी तुरंत लग गई। उसे पता था केस दर्ज होने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी। इसलिए सुरेन्द्र सिंह भूमिगत हो गया। दीनदयालनगर, बहोडापुर के अलावा तिघरा में उसके ठिकानों का पता चला। इन जगहों पर सोमवार को पुलिस ने दविश दी। लेकिन सुरेन्द्र नहीं मिला।
