प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश में 5 लाख 21 हजार परिवारों को कराया गृह प्रवेश

भोपाल. मध्य प्रदेश के 5 लाख 21 हजार पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गृह प्रवेश कराया। वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मध्य प्रदेश के 5.21 लाख परिवारों को घर मिलने जा रहा है। कुछ ही दिन में नव संवत्सर शुरू होने जा रहा है। नव वर्ष में नए घर में प्रवेश बहुत शुभ है। मैं आपको इसकी शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने आगे कहा कि हमारे देश में कई दलों ने गरीबों को लेकर नारे बहुत लगाए लेकिन उन्हें सशक्त नहीं किया। एक इमानदार सरकार और सशक्त गरीब जब साथ मिलते हैं तो गरीबी भी परास्त होती है। केंद्र सरकार सबका साथ और सबका विकास के अंतर्गत गरीब को सशक्त करने में जुटी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आवास योजना के तहत गांवों में बने ये सवा पांच लाख घर सिर्फ आंकड़ा नहीं है, ये देश में सशक्त होते गरीब की पहचान बन गए है। ये भाजपा सरकार की सेवा भाव की मिसाल है। ये गांव की गरीब महिलाओं को लखपति बनाने का प्रतिबिंब है। हमारे मध्य प्रदेश के सूदूर इलाकों में बसे लोगों को ये घर दिए जा रहे हैं। पक्का घर देना सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं है, यह गरीब को विश्वास देने की प्रतिबद्धता है। यह गरीबी से लड़ने की पहली सीढ़ी है। जब गरीब के सिर पर पक्की छत होती है तो वह अपना ध्यान बच्चों की पढ़ाई और दूसरे काम में लगा पाता है।

मध्य प्रदेश में अब तक 24 लाख आवास बने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले सरकार ने केवल कुछ लाख घर बनवाए थे, हमारी सरकार ढाई करोड़ घर बनवाकर दे चुकी है। इसमें से 2 करोड़ घर गांव में बनाए गए। कोरोना में भी इस काम को धीमा नहीं पड़ने दिया गया। मध्य प्रदेश में 24 लाख आवास पूरे हो चुके हैं। इसका लाभ बैगा और सहरिया जैसे ऐसे समाज को हो रहा है जो कभी पक्के घर के बारे में सोच भी सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *