ग्वालियर में सहायक शिक्षक के करोड़ों की संपति सामने आने के बाद शिक्षा विभाग भी सवालों के घेरे में

ग्वालियर. सहायक शिक्षक प्रशांत परमार के पास करोड़ों की संपति सामने आने के बाद शिक्षा विभाग भी सवालों के घेरे में आ गया है। प्रशांत 16 साल से सहायक शिक्षक है। उसने करोड़ों की संपति और स्कूल, कॉलेज का लंबा चौडा नेटवर्क खड़ा किया। इसकी जानकारी शिक्षा विभाग के अफसरों को भी थी। लेकिन किसी ने मुंह नहीं खोला। अब प्रशांत कानूनी जद में आया है तो उसके सहकर्मी भी कई राज उजगार कर रहे हैं। बता रहे हैं प्रशांत की राजनीति में भी गहरी पैठ है। उसके रसूख की जानकारी शिक्षा विभाग के चपरासी से लेकर आला अफसरों को रही है इसलिए कोई उसके खिलाफ नहीं बोलता था। सबको पता था प्रशांत क्या कर रहा है। कैसे करोड़ों की संपति बनाई है।

बैंक में हड़ताल से थमी खातों की पड़ताल
सहायक शिक्षक प्रशांत परमार के यहां करोड़ों की संपति का खुलासा करने के बाद ईओडब्ल्यू अब उसके यहां से बरामद दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। प्रशांत के घर से जमीन और कॉलेज के दस्तावेज के अलावा 4 बैंक में 10 खातों का लेखा जोखा मिला था। सोमवार को इंवेस्टीगेशन टीम को इन बैंक खातों को खंगालना था। लेकिन बैंक में दो दिन की हड़ताल है। इसलिए पड़ताल अटक गई। ईओडब्ल्यू अधिकारियों का कहना है जिन बैंक में प्रशांत और उसके परिवार के बैंक खाते पता चले हैं। उन्हें नोटिस देकर खातों में जमा रकम और लॉकर की जानकारी मांगी है। इसके अलावा बाकी बैंकों से भी पूछा जा रहा है उनमे प्रशांत और उसके परिवार के खाते हैं या नहीं। अचल संपति की जानकारी भी जुटाई जा रही है। उसके लिए रजिस्ट्रार कार्यालय से जानकारी मांगी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *